रायपुर
छत्तीसगढ़ में साबरमती रिपोर्ट टैक्स फ्री, बैज का तंज
19-Nov-2024 7:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 नवंबर। गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को लेकर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है । सीएम विष्णु देव साय ने इस फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। इससे पहले अपने ट्वीट में कहा कि ऐसी फिल्म, इतिहास के उस भयावह च्च्सचज्ज् को सामने लाने के सराहनीय प्रयास के रूप में देखा जाना चाहिए? जिस च्च्सचज्ज् को देश की जनता से हमेशा छुपाने का कुत्सित प्रयास किया गया। इतिहास सबक देता है और उत्तम भविष्य निर्माण का प्रवर्तक बनता है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि फिल्म से इतिहास को नहीं बदला जा सकता। फिल्म से कुछ नहीं होगा,कर्म के रास्ते चलने से होगा। बैज ने कहा कि सरकार तो कुछ नहीं कर रही फिल्म से इतिहास बदलने जा रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे