रायपुर

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का फैसला पूरे देश में लागू हो
19-Nov-2024 7:13 PM
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का फैसला पूरे देश में लागू हो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 नवंबर। जुमे की तकरीर से पहले उसकी  विषय वस्तु की  छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड से मंजूरी के आदेश  पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बधाई और धन्यवाद दिया है । हिंदूवादी दबंग नेता सिंह ने बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज को इस आदेश पर धन्यवाद है कि उन्होंने जहर पर रोक लगाने का काम किया है। क्योंकि हर शुक्रवार को  जहर बोया जाता है। मस्जिदों मदरसों  में  तकरीर से  जहर छोड़ा जाता है।

गिरिराज सिंह ने कहा वक्फ बोर्ड ने अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया है। शुक्रवार को जाकर नमाज पढ़े, लेकिन इसके बाद तकरीर की अनुमति में ही दी जाएगी जिन्हें बोर्ड की ओर से मंजूरी मिलेगी। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ बोर्ड का फैसला बिल्कुल सही है। उसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।


अन्य पोस्ट