रायपुर

पहले पशुओं पर हिंसा कर अपराधी बनता है व्यक्ति
19-Nov-2024 7:12 PM
पहले पशुओं पर हिंसा कर अपराधी बनता है व्यक्ति

पशु क्रुरता,संरक्षण अधिनियम पर पुलिस प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 नवंबर। पशुओं पर होने वाली क्रूरता एवं पशु संरक्षण कानून के प्रावधानों पर  को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।  इसमें रायपुर जिले के सभी थानों के  100 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए। रही।  इसे  क्रुएल्टी रिस्पांस लीगल एडवाइजर एंड एसोसिएट डायरेक्टर, पेटा इंडिया मीत आसर, एवं डॉ किरण आहूजा, मैनेजर ऑफ़ वेगन प्रोजेक्ट ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए पशु क्रूरता अधिनियम  1960, भारतीय सुरक्षा संहिता 2023 तथा  वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 विषय पर विस्तृत बिंदुवार जानकारी दी।

मीत आसर ने बताया कि किसी व्यक्ति के दिमाग में आपराधिक प्रवृत्ति पनपती है तो सबसे पहले वह जानवरों पर क्रूरता करता है जिसमे उसे मज़ा आने लगता है और उसकी हिम्मत बढऩे लगती है और वह किसी अन्य व्यक्ति के विरुद्ध गंभीर अपराध कर बैठता है।  डॉ किरण आहूजा ने बताया की बेजुबान जानवर भी हमारी सामाजिक और प्राकृतिक इको सिस्टम का अभिन्न हिस्सा है अत: उनका संरक्षण हमारा दायित्य है। एएसपी श्रीमती ममता देवांगन ने बताया कि विभिन्न जीवो के प्रति संवेदनशीलता किसी व्यक्ति का स्वाभाविक गुण है।  इस नाते हमें पशु संरक्षण पशु सम्बंधित कानूनों का  गंभीरतापूर्वक पालन  करना चाहिए। कार्यशाला में पशु के प्रति क्रूरता की शिकायतों की कानूनी प्रक्रिया, इस पर भारतीय न्याय  संहिता के प्रासंगिक प्रावधान, पशु परिवहन के समय क्रूरता, काम करने वाले तथा  प्रदर्शन में उपयोग किये जाने वाले  पशुओ के प्रति क्रूरता, पशु वध और मांस की दुकान में क्रूरता, पशुधन, वन्य जीवो पर अपराध, पशुओ के व्यापार सम्बंधित प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी गयी।


अन्य पोस्ट