रायपुर

मंत्रालय कर्मचारी संघ के नए चुनाव दिसंबर में सदस्यता शुरू
19-Nov-2024 7:11 PM
मंत्रालय कर्मचारी संघ के नए चुनाव दिसंबर में सदस्यता शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 नवंबर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के त्रि-वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्तमान कार्यकारिणी सितंबर 21 में चुनी गई थी। संघ में अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सचिव संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और 2 कार्यकारिणी सदस्यों मतदान से चुने जाते हैं । और फिर अन्य सदस्य मनोनीत किए जाते हैं । पिछले चुनाव में 980 से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया था। नए चुनाव के लिए सबसे पहले कर्मचारियों से संघ की सदस्यता शुल्क जमा कराया जा रहा है । निर्वाचन में  मतदाता के रूप में भाग लेने वर्तमान वर्ष सहित 3 वर्ष की सदस्यता राशि जमा करना अनिवार्य है। नया कर्मचारी 2023 में मंत्रालयीन सेवा में आया हो तो उसे वर्ष 2023 एवं 2024 की सदस्यता राशि जमा करना होगा। यदि कोई कर्मचारी मंत्रालय सेवा में 2024 में आया हो तो केवल इस वर्ष की सदस्यता आवश्यक होगी। शुल्क  प्रत्येक पद हेतु निश्चित किए गए पदाधिकारियों के पास अपनी जमा करें।इसके उपरांत मतदाता सूची बनाई जाएगी। जो वर्ष 2024 की सदस्यता के आधार पर ही बनेगी।

इसके बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। चुनाव अगले माह दिसंबर अंत तक कराए जाएंगे।


अन्य पोस्ट