रायपुर
सो रहे युवक को जलाने की कोशिश, पेट्रोल से लगाई आग
19-Nov-2024 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 नवंबर। मेकाहारा में एक युवक हेमलाल देवांगन (40) जीवन से संघर्ष कर रहा है। उसे बीती रात 75 फीसदी जली अवस्था में भर्ती किया गया था। वह पुरानी बस्ती इलाके में एक पीपल पेड़ के नीचे सो रहा था । उसका पुरानी बस्ती में ही मकान है लेकिन वह रोज इसी पेड़ के नीचे ही सोता था।यह पेड़ थाने से करीब 50 मीटर दूर पर है। ऐसी खबर है कि रात दो बजे ,तीन चार लोगों ने उस पर कुछ झिडक़ कर आग लगा दी। यह छिडक़ाव पेट्रोल का बताया जा रहा है। पुरानी बस्ती टीआई ने बताया इस घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया है। डीपबर्न न होने से युवक की हालत खतरे से बाहर है। इनका हेमलाल के साथ पुराना विवाद होने की जानकारी मिली है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे