रायपुर

कट मारने से मना करने पर नाबालिग से हाथापाई, रेस्टोरेंट में हंगामा
19-Nov-2024 3:51 PM
कट मारने से मना करने पर नाबालिग  से हाथापाई, रेस्टोरेंट में हंगामा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 नवंबर।
  कल शाम रात मारपीट की घटना हो गई। इनमें सडक़ पर कट मारकर चलाने से मना करने पर नाबालिग से मारपीट, ढाबा में शराब पीने से मना करने और जमीन बंटवारे की बात को लेकर जेठ ने भाई की पत्नी से पर हाथ मुक्का से हमला कर दिया। 

सिविल लाइन पुलिस ने कल शाम नाबालिग से मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। अज्ञात बाइक सवार युवकों ने नाबालिग पर हाथ मुक्का से हमला कर दिया। प्रतिभा अनिल तायडे ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई कि अंबेडकर नगर कटोरा तालाब के पास रहती है। शाम उसका लडक़ा राजेन्द्र नगर गोवर्धन चौक ट्यूशन गया था। जो वहां से करीबन 5.45 बजे  झूलेलाल धाम, पानी टंकी के पास पहुंचा, इसी दौरान रास्ते पर स्कूटी सवार दो अज्ञात लडक़े कट मार कर गाड़ी चला रहे थे। जिसे   मना करने पर लडक़े वहां आकर उसके बेटे के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से हमला कर दिया। इसकी रिपोट प्रतिभा तायडे ने सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात लडक़ों के खिलाफ 296, 115-2, 351-2, 3,5 का अपराध दर्ज किया है। 

आरंग पुलिस ने भी कल रात रेस्टोरेंट में हुए विवाद पर विनोद नामदेव कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि गुढि़पारा आरंग में रहता है। और पारागांव रोड पर पिताजी के नाम से रेस्टोरेंट चलाता है। कल रात 9.30 बजे गांव के रहने वाले संतोष निषाद का लडक़ा अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट पर आया था। और वहां शराब पीने की बात करने लगा। जिसे मना करने पर लडक़ों ने गाली गलौज और धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की।

उधर गोबरानवापारा इलाके के बगदेही पारा कृष्णा साहू ने अपने भाई की पत्नी के साथ जमीन विवाद पर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर दी। मंजू साहू ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है।उससने पुलिस को बताया कि वह बगदेही पारा में रहती है। 

पड़ोस में ही उसके जेठ कृष्णा साहू का मकान है। कल रात कृष्णा साहू बंटवारे की बात को लेकर घर के सामने गाली गलौज कर रहा था। जिसे मना करने पर उसने मंजू साहू के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। दसे देख बीच बचाव करने आई नर्मदा बाई साहू को भी हाथ मुक्के से हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 296,115-2, 351-2 , 3,5 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। 
 


अन्य पोस्ट