रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 नवंबर। मोबाइल टावर परिसर में लगे एसी के कम्प्रेशर व कंडेसर को चोरी करने वाले आरोपी को सोमनी पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के पास से एसी का कम्प्रेशर, कंडेशनर व चोरी में प्रयुक्त पलास, पेंचकश व एक्टिवा वाहन को जब्त कर लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोमनी के आईडिया मोबाइल टावर परिसर में लगे एसी के कंडेशर व कम्प्रेशर कीमती करीब 20 हजार रुपए को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर सोमनी पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया था। सोमनी पुलिस ने पुलिस की एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की।
इस दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए मिला, जिसे पकडक़र कड़ाई से पूछताछ किया गया। संदिग्ध ने अपना नाम मो. अनस खान (22)मेरठ उ.प्र . हाल राज टाकिज के सामने गली तालाबपारा मौदहापारा रायपुर का रहने वाला 16 नवंबर को रात्रि में ग्राम सोमनी स्थित मोबाइल टावर परिसर में लगे एसी के कम्प्रेशर व कंडेंसर को अपने पास रखे प्लास व पेंचकस से खोलकर अपने एक्टिवा में रखकर चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई संपत्ति कम्प्रेशर, कंडेंशर कीमती लगभग 2 हजार रुपए व चोरी में प्रयुक्त पलास, पेचकश व एक्टिवा को जब्त कर आरोपी की गिरफतारी की कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।