रायपुर

महामाया मंदिर न्यास समिति शर्मा अध्यक्ष, पाठक सचिव झा मंदिर व्यवस्थापक होंगे
18-Nov-2024 8:04 PM
 महामाया मंदिर न्यास समिति शर्मा अध्यक्ष, पाठक सचिव झा मंदिर व्यवस्थापक होंगे

रायपुर, 18 नवंबर। राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री महामाया देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास पुरानी बस्ती महामाई पारा रायपुर के ट्रस्ट कमेटी के त्रि वर्षीय  चुनाव हुए। इसमें सर्व सम्मति से  वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद शर्मा चौथी बार अध्यक्ष चुने गए। इसके अतिरिक्त न्यास समिति के सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा, ग्राम व्यवस्थापक कुंजलाल यदु  चुने गए। साथ ही वरिष्ठ न्यासियों में कृपाराम यादव, चंद्रशेखर दुबे,व्यास नारायण तिवारी, विजय शंकर अग्रवाल, महेंद्र कुमार पांडे, उपेंद्र शुक्ला, सूरज फुटान न्यासी रहेंगे। रविवार को आगामी दो दिसंबर को प्रस्तावित राम कथा वाणी भूषण पं शंभू शरण लाटा महाराज की राम कथा  । की तैयारी शुुरू कर दी गई है ।


अन्य पोस्ट