रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 नवंबर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर टेक्नोलॉजीज, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और डेटा एनालिटिक्स पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रविवार को समापन हुआ।
मुख्य अतिथि कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने एआई रिसर्च को आगे बढ़ाने में अंत:विषय सहयोग और नवाचार के महत्व पर जोर दिया। डॉ. राजेश डोरिया, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा और डॉ. रेख राम जंघेल के नेतृत्व में आयोजन को , एक वैश्विक मंच के रूप में सम्मेलन की सफलता को सराहा गया। सम्मेलन के अंतिम दिन यूआईटी द आर्कटिक विश्वविद्यालय नॉर्वे के डॉ. हिमांशु बक्शाश ने उन्नत एआई तकनीकों और उनके वास्तविक दुनिया के एप्लिकेशन पर चर्चा की ।, जिसमें स्वास्थ्य सेवा और रोबोटिक्स पर अभिनव दृष्टिकोण प्रस्तुत किए गए। इस दिन पेपर प्रेजेंटेशन सत्र में एआई, आईओटी और उन्नत कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकियों में अत्याधुनिक शोध योगदान को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ. रेख राम जंघेल ने धन्यवाद दिया ।