रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 नवंबर। राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को प्रधान महालेखाकार कार्यालय में लेखा परीक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। लेखा परीक्षा दिवस के अवसर पर 22 नवम्बर तक चलेगा।
श्री डेका ने कहा कि लेखा परीक्षा केवल सरकारी व्यय और राजस्व की जांच तक सीमित नहीं है; यह प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन, और जनसेवा में उत्तरदायित्व का एक सशक्त माध्यम है। भारतीय लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में इस विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग केवल सरकारी कार्यों में वित्तीय अनुशासन लाने का कार्य करता है, बल्कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को रोकने का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाता है। उन्होंने सभी अधिकारी और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे इस प्रतिष्ठित संस्था की परंपराओं को बनाए रखते हुए निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
स्वागत भाषण प्रधान महालेखाकार यशवंत कुमार ने आभार प्रदर्शन मोहम्मद फैजान ने किया।