रायपुर
रायपुर, 18 नवंबर। आमानाका इलाके में कल गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नंदनवन रोड़ चावड़ा बाग के पास कार आई 20 के चालक के पास से 103 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी कार से गांजा लाकर बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा था। मुखबिर की सूचना पर आमानाका पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तुलसी राम साहू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि नंदनवन रोड चावड़ा बाग के पास एक व्यक्ति सफेट रंग की आई 20 कार में धुम रहा है और वह अपने पास गांजा रखा हुआ है। जिसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है।
मुखबिर के बताए हुलिए और गाड़ी नम्बर को चिहांकित कर पुलिस टीम ने कार सीजी 04 एलटी 0770 को चावड़ा बाग के पास रूकवाकर चालक से पूछताछ की। जिसमें उसने अपना नाम तुलसीराम साहू ग्राम बघेरा का होना बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। आरोपी उसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा था। पुलिस ने कार से गांजा की 97 पैकेट वजनी 103 किलो गांजा कीमत सवा पांच लाख को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट 20 बी का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।