रायपुर

बलवा: हत्या के आरोपियों के परिजनों का गवाहों पर हमला
18-Nov-2024 3:59 PM
बलवा: हत्या के आरोपियों के परिजनों का गवाहों पर हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 नवंबर। 
तेलीबांधा स्थित देवरपारा में रात में छठी कार्यक्रम में दो गुटों में बलवा  हुआ। इसमें पत्थर लाठी डंडे का जमकर इस्तेमाल है । जिसमें कई महिला पुरुष और बुजुर्ग घायल  हुए हैं। सभी का इलाज जल रहा है।  पिछले दिनों दिवाली की रात युवक की हत्या के मामले में जेल गए आरोपियों के परिजनों ने मृतक के घर वालों पर हमला किया ।युवक की हत्या मामले में दर्ज एफआईआर में गवाही देने वालों को धमकी देने के विवाद में यह बलवा  हुआ है। इसमें हो रही मारपीट का वीडियो भी आया है।तेलीबांधा पुलिस दोनों पक्षों पर मामले दर्ज कर कार्रवाई कर रही हैं।

सुभाष नगर देवार पारा निवासी ज्योति बुंदेला ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि  रविवार  शाम करीबन 6  बजे पडोसी रिश्तेदारी सुरेन्द्र वर्मा के घर मे  ,नीतू सोनवानी , आरती यादव , राजा बाबू गोपाल, शुभम, रवि बुदेंले , बैठे चाय पी रहे थे. उसी समय सुभाष नगर देवार पारा के मनोज, मनीष , गंगा , दीवाना, संदीप, अमन, एवं अन्य काफी लोग कृष वर्मा के हत्या के गवाही देने वाले हम सभी लोगो की हत्या करने की नियत से लोहे की पाईप, राड , लाठी डण्डा , पत्थर लेकर तैयारी के साथ सुरेन्द्र वर्मा के घर अंदर जबरदस्ती घूसकर तूम लोग  कृष वर्मा के हत्या के केस में गवाही दे रहे हो बोलकर जान से मारने की धमकी देते हुये हम सभी को ताबडतोड  मारपीट करने लगे। इस हमले में ज्योति , नीतू सोनवानी, आरती  , राजा बाबू गोपाल, शुभम,  रवि बुदेंले, सुरेन्द्र वर्मा को चोंटे आई। 

तभी मोहल्ले वालो के आ जाने से पकड़े जाने के डर से मारपीट करने वाले सभी  भाग गये। यदि समय पर मोहल्ले वाले नहीं पहुंचते तो  हत्या कर देते। मोहल्ले वालो के मदद से  सभी थाने गए और वहां तत्काल ईलाज कराने मेकाहारा भेजा गया ।  नीतू सोनवानी , आरती, राजा बाबू गोपाल, शुभम, रवि बुदेंले , सुरेन्द्र वर्मा का ईलाज चल रहा है ।


अन्य पोस्ट