रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 नवंबर। राजधानी के आउटर में फिर लाखों की चोरी हो गई। एक बुजुर्ग पति पत्नी के घर से चोर जेवर नगद ले भागे।
दोंदेखुर्द निवासी निमेष कुमार देवांगन ने विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के मुताबिक उसके घर के पास में ही बड़े पिताजी को फागुराम देवांगन का मकान है। फागुराम और उनकी पत्नी बुजुर्ग होने की वजह से निमेष के घर में ही खाना पीना और सोना होता है।
16 नवंबर की सुबह जब अपने घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला, और कमरे के अंदर रखे आलमारी भी टूटी थी। और उसमें रखे नगद ढाई लाख रुपए, सोने का एक हार,चांदी के गहने गायब थे। इनकी कीमत करीब 3 लाख रुपए हैं। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
इधर खिलौना दुकान से एक लाख की चोरी, खिडक़ी तोड़ घुसा था
राजधानी में गोलबजार स्थित खिलौने की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दुकान की दूसरी मंजिल की खिडक़ी तोडक़र लॉकर से एक लाख तीन हजार रूपए को चोरी कर ले गया।
पुलिस के मुताबिक घटना 4-5 कि रात की है। जहां नवापारा स्थित एचएच टॉयज दुकान में चोरी हो गई। इसकी रिपोर्ट धनराज बोथरा ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उनकी नयापारा गोल बाजार में खिलौने की शॉप है। 2 नवंबर को पारिवारिक काम से मुंबई चला गया था। इस दौरान उनकी पत्नी दुकान संभाल रही थी। 4 नवंबर को उसकी पत्नी दुकान बंद कर घर चली गई। इस दौरान 4-5 की रात में कोई अज्ञात चोर खिडक़ी के रास्ते दुकान में घुस कर वहां रखे लॉकर का ताला तोडक़र नोटों के बंडल कुल एक लाख तीन हजार को चोरी कर ले गया। दूसरे दिन उसकी पत्नी दुकान पहुंची तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर खुली और उसमें रखा नगदी नहीं थे। सेकेंड फ्लोर की खिडक़ी खुली हुई थी।
गल्ले से नोटों के बंडल गायब
दुकानदार ने जब लॉकर चेक किया तो उसका लॉक टूटा हुआ था। लॉकर में 500, 200, 100 के नोटों की गड्डियां नहीं थे। चोरों ने करीब 1 लाख 3 हजार रुपए चुरा लिए थे। दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रविवार को गोल बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।