रायपुर

संत नामदेव जन्मोत्सव पर सामाजिक मिलन आयोजित
17-Nov-2024 6:46 PM
संत नामदेव जन्मोत्सव पर सामाजिक मिलन आयोजित

रायपुर, 17 नवंबर। रविवार को महामाया मंदिर पुरानी बस्ती के मंगल भवन में नामदेव समाज का जन्मोत्सव पर सामाजिक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह संत नामदेव की पूजा एवं आरती, चित्रकला, केस सज्जा, मेहंदी,फैंसी ड्रेस, संगीत एवं डांस स्पर्धा पूजा थाली, रंगोली कुर्सी दौड़  के बाद शाम को सम्मान एवं पुरस्कार वितरण हुआ।

संत शिरोमणि नामदेव महाराज के 754 वें जयंती के अवसर पर समाज के युवक-युवती प्रकोष्ठ जिला शाखा रायपुर (श्री नामदेव समाज विकास परिषद शाखा रायपुर) के तत्वाधान में यह आयोजन किया गया ।


अन्य पोस्ट