रायपुर
रायपुर, 17 नवंबर। राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतध्याक्ष अरूण तिवारी ने मुख्यमंत्री (शिक्षा) विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर विभाग में प्रभार वाद समाप्त करते हुए डीईओ, बीईओ व प्राचार्य के पद पर पूर्णकालिक अधिकारी नियुक्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संगठन के विभिन्न जिलों से व प्रदेश के शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से योग्य अधिकारियों की मौजूदगी के पश्चात् भी कनिष्ठों को वरिष्ठ पद पर बैठाये जाने का विरोध हो रहा है। यह माँग हमने पूर्ववर्ती सरकार से भी की थी, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से समूचे प्रदेश में शिक्षा के स्तर में गुणवत्ता लाने में यह बाधक बन रहा है। डीईओ के पद पर उप संचालक, बीईओ के पद पर शिक्षा विभाग के द्वारा बनाये गये नियमानुसार प्राचार्य के पद पर कम से कम पाँच वर्ष तक अनुभवी ही पात्र हैं। प्रदेश के अधिकाश हाई एवं हायर सेकण्डरी विद्यालय प्राचार्य विहीन है।