रायपुर
बस्तर प्राधिकरण की बैठक कल, 265 करोड़ से अधिक के कार्य शुरू होंगे
17-Nov-2024 4:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक सोमवार को चित्रकोट में होगी।बैठक में सभी मंत्री, सांसद बस्तर के सभी विधायक शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय बस्तर को 265 करोड़ 22 लाख की लागत के 115 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें लगभग 138 करोड़ 07 लाख रुपए की लागत वाली 55 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 127 करोड़ 15 लाख 46 हजार लागत राशि के 60 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। लोकार्पण के तहत लोक निर्माण विभाग बस्तर संभाग 01 के द्वारा जगदलपुर बाईपास मार्ग, तोकापाल से करंजी मार्ग, छोटेदेवड़ा से आवराभाटा पाहुरबेल मार्ग, परपा में खनन से प्रत्येक प्रभावित व्यक्तियों हेतु आजिविका संवर्धन एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन, स्वामी आत्मानंद स्कूल धरमपुरा व दरभा शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे