रायपुर

बस्तर पिकनिक जा रही सरकार- बैज कांग्रेसियों के पेट में दर्द होता है- साव
17-Nov-2024 4:37 PM
बस्तर पिकनिक जा रही सरकार- बैज  कांग्रेसियों के पेट में दर्द होता है- साव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 नवंबर।  पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कल चित्रकोट में  होने वाली बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सरकार पिकनिक के लिए जा रही है?।क्योक्ं विकास कार्यों के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है। सरगुजा प्राधिकरण की बैठक के बाद भी काम नहीं हो रहे हैं। और अब बस्तर में  बैठक कर रही। बैज ने ब्रांडेड शराब  की उपलब्धता के लिए आबकारी विभाग के एप लांच किए जाने पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। बैज ने पूछा कि क्या सरकार पीएम मोदी से एप लांच कराएगी?। बैज ने कहा कि क्या यह एप , गांव-गली मोहल्लों होटल दुकान पान ठेलों में शराब पिलाने की मोदी की गारंटी है? बैज ने कहा कि सरकार का शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कोई एप नहीं है जो शराब से भी जरूरी है। बैज ने कहा कि 15वर्ष तक शराब बंदी की बात कहने मांग करने वाले भाजपा नेता अब शराब पिलाने की गारंटी दे रही है।

बैज को कड़ा जवाब देते हुए डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की मानसिकता समझ से परे है। क्या देश दुनिया चित्रकोट को  न जानें?साव ने कहा  बस्तर के विकास पर कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द होता है । कांग्रेस सरकार में प्राधिकरणों की बैठकें ही नहीं होती थीं।


अन्य पोस्ट