रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 नवंबर। श्री वामन राव लाखे हायर सेकेंडरी स्कूल एवं एसपी इंग्लिश मीडियम स्कूल हीरापुर में विज्ञान वाणिज्य कला एवं पर्यावरण का प्रदर्शनी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का अजय तिवारी अध्यक्ष प्रबंध समिति आरके गुप्ता उपाध्यक्ष अनिल तिवारी सचिव दिनेश शर्मा दिलीप षाडग़ी, पार्षद कमलेश्वरी वर्मा, प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी, भारती यादव, मंजू साहू, आशा बोस, ममता तिवारी एवं व्यवस्थापक विष्णु महोबिया उपस्थित रहे। सातवीं की छात्रा सृष्टि सागर के अद्वितीय प्रदर्शन एवं व्याख्यान से प्रभावित होकर के नगद राशि से पुरस्कृत किया। 392 छात्रों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किया।
प्रदर्शनी में प्रथम स्थान में विज्ञान संकाय, द्वितीय स्थान पर वाणिज्य के छात्र रहे। ने अपना स्थान बनाया। जूनियर छात्रों में कक्षा सातवी प्रथम और द्वितीय कक्षा चौथी के छात्र रहे।