रायपुर

दो घरों में सेंधमारी, एक माह बाद गिरफ्तार
16-Nov-2024 2:37 PM
दो घरों में सेंधमारी, एक माह बाद गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवम्बर।
राखी नवा रायपुर सेक्टर -27  के दो  सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले चोर को पुलिस ने एक माह बाद गिरफ्तार किया। उससे चोरी किए गए जेवरात, 1-1 आईफोन, लैपटॉप, प्रिंटर, डी.एस.एल.आर. कैमरा, ट्राईपैड, की-बोर्ड एवं कार्टेज जब्त  किया गया है ।

थान सिंग ने थाना राखी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह नवा रायपुर सेक्टर 27 स्थित ब्लॉक नंबर 52 रूम नंबर 301 में सपरिवार रहता है।वह 8 अक्टूबर  को दोपहर में अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित अपने पैतृक गांव गया था। 13 तारीख़ को   पडोसी ने थान सिंह को फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। गांव से लौटकर  आकर देखा तो कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ था। तथा बेड के अंदर रखे सोने एवं चांदी के जेवरात, नगदी रकम तथा एच.पी.लेजर जेट  चोरी कर ले गया था। इसी तरह से अम्बिका प्रसाद बराल के सेक्टर-27 स्थित मकान का ताला तोडक़र कमरे में रखे आईफोन, कैमरा, लैपटॉप, बेनटेक्स कंगन एवं स्मार्ट वॉच का केबल चोरी कर ले गया था। पुलिस दोनों मामले में 331(4), 305 बी.एन.एस दर्ज कर तलाश कर रही थी। 

इसी दौरान संदिग्ध आरोपी अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर निवासी तीरथ सोना उर्फ गोल्डन (27)को  पक? कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने  दोनों चोरी स्वीकारा। उसे गिरफ्तार कर उससे चोरी किए सभी सामान कुल कीमत  3,00,000/- रूपये जप्त किए गए।  


अन्य पोस्ट