रायपुर
रजिस्ट्री शुल्क गाइडलाइन दर से ही लिया जाएगा
16-Nov-2024 2:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 नवम्बर । कर्ज लेकर जमीन मकान खरीदने वालों के लिए राज्ससरकार ने रजिस्ट्री के नियम बदले हैं। इससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल अब किसी भी प्रापर्टी की खरीद-बिक्री में सौदे की रकम गाइडलाइन दर से अधिक हुई, तब भी रजिस्ट्री शुल्क गाइडलाइन दर से ही लिया जाएगा। इससे बैंकों से लोन गाइडलाइन दर के बजाय वास्तविक मूल्य के आधार पर मिलेगा। सीएम विष्णुदेव साय की केबिनेट के इस फैसले को लागू कर दिया गया है।
इससे रियल एस्टेट में पारदर्शिता भी बढ़ेगी और वास्तविक मूल्य दर्शाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे