रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवम्बर। पुलिस ने कल शाम मारपीट के प्रकरण दर्ज किया है। इनमें घर घुस जबरन मारपीट, भाई बहन के बीच झगड़ा और घर के सामने मकान की सफाई के दौरान पानी बहने की बात को लेकर विवाइ हो गया। इा दौरान गाली गलौज और हाथ मुक्का लकड़ी के पीढ़ा से हमला हो गया।
पुलिस के मुताबिक गुढिय़ारी इलाके में कल शाम एक शख्स की घर घुस कर पिटाई हो गई। मोहल्ले के ही रहने वाले पवन साहू ने नीतेश गिरी गोस्वामी के साथ उसके घर में जाकर गाली गलौज कर हाथ मुक्के से पिटाई कर दी। नीतेश गिरी गोस्वामी ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह रेलवे पटरी रामनगर में रहता है। कल रात मोहल्ले का रहने वाला पवन साहू उसके घर के दरवाजा को बजरन लात मारकर तोड़ दिया और घर के अंदर घुस कर गाली गलौल मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 331-2, 296,351-2, 115-2 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
इधर खम्हारडीह इलाके के ग्राम कचना में मां- बाप का बहन के प्रति लाड-प्यार से नाराज भाई ने बहन को जान से मारने की धमकी देकर लकड़ी के पिढ़े से हमला कर दिया।
धनेश्वरी धीवर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कचना में रहती है। मंगलू धीवर उसका भाई है। धनेश्वरी अपने मां-बाप के साथ रहती है। और अपने परिवार की चहेती है। इस बात से उसका भाई मंगलू धीवर नाराज रहता था। इसी बात को लेकर कल मंगलू और उसके बहन के बीच बहस हो गया। मंगलू ने गाली गलौज कर धनेश्वरी को हाथ मुक्का और लकड़ी के पिढ़े से मारकर चोट पहुंचाया। धनेश्वरी की शिकायत पर पुलिस ने मंगलू धीवर के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज किया है।
उधर पुरानी बस्ती थाना में प्रज्ञा सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल दोपहर उसका पड़ोस में रहने वाले प्रम कुसवाहा के साथ विवाद हो गया। इस दौरान प्रेम कुसवाहा ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है।
प्रज्ञा सिंह ने पुलिस को बताया कि भर्रीखार भाठागांव में उसके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसे देखले वह कल दोपहर में गई हुई थी। मकान में साफ सफाई के दौरान घर का गंदा पानी सडक़ पर जा रहा था। इसे देख प्रेम कुसवाहा घर के सामने पानी बहने की बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। जिसे मना करने पर पे्रम कुसवाहा ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर 296,115-2, 351 का अपराध दर्ज किया है।