रायपुर
भोजपुरी छठ व्यास तालाब समिति ने किया सदस्यों को सम्मानित
16-Nov-2024 2:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 नवंबर। भोजपुरी समाज एवं छठ पूजा समिति व्यास तलाब बिरगांव ने भोजपुरी भवन में छठ पूजा समाप्त होने के बाद समाज के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों का किया सामान और साथ ही उत्तर भारतीयों का पारंपरिक भोज लिट्टी चोखा बनाकर उत्सव के रूप में आयोजित किया।
भोजपुरी भवन में सैकड़ो की संख्या में उत्तर भारतीयों का जमावड़ा रहा और छठ माई की जयकारा लगाकर उद्घोष किया और साथ ही छठ व्यास तालाब में अगले वर्ष और बड़े पैमाने पर छठ पूजा आयोजित किया जाएगा इसकी भी रूपरेखा तैयार की गई। उपस्थित सदस्य,सुरेश शुख्ला, सतेन्दर सिंह,रविन्द्र सिंह, कन्हैया सिंह, पप्पू मिश्रा, अजय सिंह, जेपी सिंह, सतीश सिह, हरिशंकर मिश्रा, जसवंत मिश्रा, हीरालाल शर्मा ,अरूण यादव, धनशयाम सिह,सौरभ सिह, अमरजीत सिंह,रंजय सिंह और अन्य सदस्यों की टीम उपस्थित रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे