रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवम्बर। राजधानी को बस्तर से जोडऩे वाले एनएच-30 पर केसकाल घाट का निर्माण कछुए की गति से चल रहा है । यह कार्य पिछले वर्ष नवंबर 23 से कई किश्त,चरण में चल रहा है ।आठ मोड़ के इस घाट पर सडक़ को पूरा होने में अभी महीनों का समय लगना है।
इसके चलते हाईवे पर मय समय पर कई दौर में ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। भारी वाहनों को विश्रामपुरी होकर और कार एक्सयूवी और अन्य छोटे वाहनों को केसकाल रांधा मुरनार के रास्ते चलाया जा रहा है । पहाड़ी घने जंगल का यह ग्रामीण रास्ता रामसे ब्रदर्स की फिल्म के डरावने रास्ते से कम नहीं । आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे ।हनुमान चालीसा पढऩे लगेगें। इस रास्ते को बड़े हिस्से में दूर दूर तक न कोई आदमी न आदमी की जात नजर आएगी।उबड़ खाबड़ नुकीले पत्थरों से भरा रास्ता हरेक मीटर पर छोटे वाहनों ये पंचर शॉकप टूटने के खतरे से भरा पड़ा है। इस रास्ते पर भी एक छोटा घाट पड़ता है। जो पीएमजीएसवाई की सिंगल लेन सडक़ है। पूरे रास्ते पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। पूरा रास्ता पेड़ों पर लगे रेडियम रिफलेक्टर्स के भरोसे है।
ठंड के इन दिनों में छह बजे सूर्यास्त से बाद इस रास्ते ले गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं।शॉकप टूटने, ब्रेक फेल होने या पंचर होने पर रात भर जंगल में फंसे रहने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं। दूसरे दिन भी सुबह होने पर गाड़ी दूरूस्त करने में कुछ घंटे नहीं पूरे दिन की मशक्कत-मुसीबत झेलनी होगी। और यदि साथ में परिवार छोटे बच्चे हो तो यह कालापानी की सजा से कम नहीं।
केसकाल घाट पर वाहनों का दबाव कम करने एनएचआई और जिला प्रशासन ने यह वैकल्पिक रास्ता तो निकाला। लेकिन स्ट्रीट लाइट की बुनियादी सुविधा की नहीं सोचा। वह इसलिए नेता- अफसरों और परिवार के काफिले तो घाट से अफसरशाही के चलते बेरोकटोक आ-जा सकते हैं और आ-जा रहे हैं। मुश्किल में वे लोग हैं जो दिशा निर्देशों का पालन करते हैं । वह भी केशकाल नगर पंचायत के प्रवेश पर खड़े सशस्त्र जवानों की कड़ाई के चलते रांधा- मुरनार-कांकेर सडक़ का इस्तेमाल कर रहे हैं। दिन हो या शाम-रात इस रास्ते पर पंचर, शॉकप टूटने ब्रेक फेल, फिसलन का खतरा बना हुआ है । यह तब तक रहेगा जब तक घाट का पुनर्निर्माण होकर मुख्य मार्ग शुरू नहीं हो जाता। ऐसे में प्रशासन की यह बेरूखी कोई भी बड़ी दुर्घटना का कारण बनना तय है।
घाट से आने की छूट में भी भेदभाव
जगदलपुर से कांकेर (रायपुर) की ओर घाट रोड से आने की छूट या अनुमति सुरक्षा जवान आपकी पहुंच,दबंगई देखकर दे रहे। पहला यह कि कोंडागांव से केशकाल शहर के प्रवेश और घाट से ठीक पहले बैरियर खड़े किए गए हैं। जहां सशस्त्र जवान तैनात हैं। पहले बैरियर पर जो डायवर्ट रूट (रांधा-मुरनार मार्ग) तैनात जवान बहुत कम ही बताते हैं । उनसे पार हो कर छोटे वाहन घाट से लगे बैरियर पर पहुंचते हैं तब वहां तैनात जवान वापस भेजते हैं। या विश्रामपुरी सडक़ से जाने दबाव बनाते हैं। ऐसे में छोटे वाहन सवारों को वापस केशकाल के एंट्री बैरियर तक 3-4 किमी वापस आकर कच्चे रास्ते से जाना होता है । नेता,अफसर और अन्य पहुँच वाले वाहन सवारों को ये सशस्त्र जवान फर्राटे से घाट रोड से जाने देने रहे है लेकिन जो दबंग नहीं है उनके लिए रांधा-मुरनार-कांकेर सडक़ ही एक मात्र विकल्प है। यह रास्ता घाट रोड से कुल तीन किमी अधिक लंबा है। रोजाना ऐसे सैकड़ों दबंग घाट रोड से बेरोकटोक कांकेर (रायपुर) की ओर आते-जाते हैं। कलेक्टर, एसडीएम-एसपी प्रतिबंध की अनुमति, आदेश जारी कर इतिश्री कर लेते हैं। लेकिन इस दंबगई पर रोक नहीं लगा पा रहे। न डायवर्ट कच्ची सडक़ की परेशानी से उन्हें कोई इत्तेफाक है। जब तक की को बड़ी दुर्घटना न हो। स्थानीय जन प्रतिनिधि विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष भी चुप्पी साधे हुए हैं। क्योंकि उनके वाहन बेरोकटोक आ जा रहे हैं ।
छोटे वाहनों को घाट से जाने की अनुमति है-टेकाम
इस संबंध में विधायक पूर्व कलेक्टर रहे विधायक नीलकंठ टेकाम का कहना है कि लोग आ जा रहे है,पहली बार जाने वाले को ऐसा महसूस हो सकता है लेकिन जो आ जा रहे हैं । टेकाम ने कहा कि वे कलेक्टर और अन्य संबंधित अफसरों से चर्चा कर निर्देश देंगे। वैसे छोटे वाहनों को घाटी से ही जाने की अनुमति है। बैरियर में रोका जा रहा है तो अफसरों से बात करता हूं?