रायपुर

निषाद समाज परिचय सम्मेलन 17 को, घर-घर न्यौता
15-Nov-2024 6:48 PM
निषाद समाज परिचय सम्मेलन 17 को, घर-घर न्यौता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 15 नवम्बर। छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज प्रदेश संगठन के संयोजन एवं जिला रायपुर निषाद संगठन के सानिध्य में 17 नवंबर को फुंडहर  रायपुर में 23वां राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन और आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोरों पर हैं। घर -घर जाकर  न्यौता दिया जा रहा है।

सम्मेलन के  सफल आयोजन के लिए प्रदेश के सभी जिला के साथ ही प्रदेश पदाधिकारी और अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी अपना दायित्व निभा रहे हैं। इस बार आदर्श विवाह करना भी प्रस्तावित है, जिसके लिए विशेष तैयारी शुरू हो गई है, एवं निषाद परिवार के घर-घर जाकर न्योता दिया जा रहा है।,

छग निषाद समाज रायपुर जिला संगठन एवं महानगर की महिला सक्रीय कार्यकारिणी सदस्य मीना निषाद ने बताया कि हमारे समाज के युवक युवतियों को उनका मनचाहा जीवन साथी मिले, उसके लिए यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील की है।


अन्य पोस्ट