रायपुर

तीन प्राचार्य स्नातक पदोन्नत, पांच के तबादले
15-Nov-2024 4:41 PM
तीन प्राचार्य स्नातक पदोन्नत, पांच के तबादले

रायपुर, 15 नवंबर।  उच्च शिक्षा विभाग ने तीन प्राचार्य स्नातक पदोन्नत कर पांच के तबादले किए हैं। आदेश अनुसार डॉ तपेश चंद्र गुप्ता को योगानंदम कॉलेज, डॉ. रूबी मल्होत्रा को नवीन कॉलेज सकरी, डॉ.अभया जोगलेकर अटारी कालेज पदस्थ किया गया है । इसी तरह समरेंद्र सिंह पिपरिया कवर्धा, सीएल देवांगन नवीन कन्या रायपुर से गोबरा नवापारा पदस्थ किए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ कॉलेज के डॉ.अमिताभ बेनर्जी को साइंस कॉलेज, प्रवीण पांडे सकरी से साइंस कॉलेज बिलासपुर पदस्थ किया गया है । 14 अन्य के पूर्व में 4 नवंबर को जारी आदेश संशोधित किए गए हैं। इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।इन सभी से 11दिनों के भीतर  पदभार लेने कहा गया है।


अन्य पोस्ट