रायपुर
तीन प्राचार्य स्नातक पदोन्नत, पांच के तबादले
15-Nov-2024 4:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 नवंबर। उच्च शिक्षा विभाग ने तीन प्राचार्य स्नातक पदोन्नत कर पांच के तबादले किए हैं। आदेश अनुसार डॉ तपेश चंद्र गुप्ता को योगानंदम कॉलेज, डॉ. रूबी मल्होत्रा को नवीन कॉलेज सकरी, डॉ.अभया जोगलेकर अटारी कालेज पदस्थ किया गया है । इसी तरह समरेंद्र सिंह पिपरिया कवर्धा, सीएल देवांगन नवीन कन्या रायपुर से गोबरा नवापारा पदस्थ किए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ कॉलेज के डॉ.अमिताभ बेनर्जी को साइंस कॉलेज, प्रवीण पांडे सकरी से साइंस कॉलेज बिलासपुर पदस्थ किया गया है । 14 अन्य के पूर्व में 4 नवंबर को जारी आदेश संशोधित किए गए हैं। इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।इन सभी से 11दिनों के भीतर पदभार लेने कहा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे