रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 नवंबर। पुलिस ने गुरूवार को शहर के अलग अलग इलाकों से 10 किलो गांजे के साथ एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
तेलीबांधा के देवारपारा स्थित शिव मंदिर पास महिला प्रिया साहू पति हुकुमत साहू 30 निवासी देवारपारा 2.250 किलो गांजा एक थैले में रख बेचने निकली थी । मुखबीर की सूचना पर उसे पकड़ा और गांजा जब्त किया गया। इसकी कुल कीमत लगभग 24 हजार रूपये है।
सिविल लाईन पुलिस ने केनाल रोड बस स्टॉफ, राजातालाब के पास 3 किलोग्राम गांजा के साथ नरेन्द्र सिंह 39 पता पैलानी ठाकुर टोला जिला बाध उ.प्र.हाल पता संतोषी नगर, टिकरापारा को गिरफ्तार किया। यह गांजा वह अपनी एक्टिवा सी जी 04 एन. जेड 0616 की डिक्की में रख बेचने जा रहा था। उससे कुल 3.095 किलोग्राम गांजा और एक्टिवा कुल कीमत लगभग 1,10,950/- रूपये जप्त किया गया
विशाल छुरा उर्फ कौआ (20)निवासी बंधवा पारा उडिय़ा मोहल्ला पुरानी बस्ती को 5.100 ग्राम कीमत 51.000 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया। वह बंधवापारा में शिव मंदिर के पास बैग में गांजा रखा था। तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।