रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 नवंबर। राजीव गांधी राष्ट्रीय भूजल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आरजीएनजीडब्ल्यूटीआरआई) ने आज केंद्रीय भूमिजल मंडल (सीजीडब्ल्यूबी) के 26 नवीनतम भर्ती ग्रुप ए वैज्ञानिक अधिकारियों के लिए अपने वन यर इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स के चौथे बैच का उद्घाटन किया। समारोह में डॉ एस के अम्बास्ट, अध्यक्ष, सीजीडब्ल्यूबी और केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (सीजीडब्ल्यूए), मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वन यर इंडक्शन लेवल ट्रेनिंग कोर्स के पहले बैच के 12 गु्रप ए वैज्ञानिक अधिकारियों को समापन प्रमाण पत्र और पोझिशन ऑफ मेरिट पदक दिए गए।
आरजीएनजीडब्ल्यूटीआरआई के क्षेत्रीय निदेशक, निधीश वर्मा ने अपने स्वागत भाषण में अधिकारियों को नौकरी के लिए तैयार करने में प्रशिक्षण के महत्व पर बल दिया। डॉ. एस के अम्बास्ट ने प्रशिक्षुओं को अपने पेशेवर दृष्टिकोण और गतिविधियों में केंद्रित, अनुशासित और संवेदनशील रहने की सलाह दी। निधीश वर्मा ने स्नातक अधिकारियों को बधाई दी और उनके भविष्य के पेशेवर करियर की शुभकामना की।
डॉ एस के अम्बास्ट ने उन्हें समर्पण और एकता के साथ काम करने और संगठन द्वारा किए गए प्रयासों को उनकी पेशेवर प्रतिबद्धताओं के माध्यम से प्रतिबिंबित करने की याद दिलाई।
डॉ पी के नाइक, क्षेत्रीय निदेशक, सीजीडब्ल्यूबी, एनसीसीआर, रायपुर आरजीएनजीडब्ल्यूटीआरआई के वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य औरअन्य अधिकारी इस समय उपस्थित थे।समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।