रायपुर

पिछले वर्ष सरगुजा से निलंबित शिक्षा अधिकारी फिर वहीं पदस्थ
14-Nov-2024 3:21 PM
पिछले वर्ष सरगुजा से निलंबित शिक्षा अधिकारी फिर वहीं पदस्थ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 नवंबर।
हेमंत उपाध्याय को सरगुजा के संयुक्त संचालक होंगे। शिक्षा विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। दरअसल 11 मार्च 2024 को राज्य सरकार ने उप संचालक हेमंत उपाध्याय का निलंबन खत्म करते हुए एससीईआरटी में उप संचालक बनाया था।

जिसके अब उनके उस प्रतिनियुक्ति आदेश में संशोधन किया गया है। हेमंत उपाध्याय को स्थानांतरण आदेश को निरस्त करते हुए यथावत प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा बनाया गया है। वर्ष 2023 में हुए शिक्षक पदोन्नति और पोस्टिंग घोटाले में उपाध्याय को निलंबित किया गया था।


अन्य पोस्ट