रायपुर

समाज का उत्थान नारी का योगदान थीम पर दीवाली मिलन
13-Nov-2024 5:52 PM
समाज का उत्थान नारी का योगदान थीम पर दीवाली मिलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 नवंबर। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ की महिला विंग च्च्प्रयासमज्ज् की ओर से दिवाली मिलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के महाप्रबंधक प्रेम सिंह यादव  एवं पूर्व प्रांत सरसंघ चालक बिसराराम यादव ने यादवेश बच्चों की शिक्षा दीक्षा पर फोकस किया। और  पदाधिकारियों से नौजवानों के बौद्धिक उत्थान और विकास पर काम करने की सलाह दी। श्रीमती भागीरथी यादव (95), श्रीमती रीता यादव डिप्टी कलेक्टर, श्रीमती ललिता यादव प्रांताध्यक्ष ठेठवार यादव समाज, श्वेता सिंह संचालिका बाल जीवन ज्योति संस्था एवं श्रीमती ममता यादव प्रदेश अध्यक्ष छ: ग. यादव समाज का अभिनंदन किया गया ।।  कार्यक्रमों की शुरुआत श्रीमती अनुराधा ठेठवार की गणेश वंदना से हुई तत्पश्चात कुमारी समृद्धि यादव, कुमारी आरना, कुमारी पल्लवी, कुमारी आराध्या, कुमारी संस्कृति एवं कुमारी कुहू यादव के आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। । बिलासपुर के  दीपक यादव ने शिव महिमा, लक्ष्मण यादव ने कृष्ण का भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर किया। इस बीच कुमारी अदितिश्री यादव की ओजस्वी कविता,  रेजांगला युद्ध में वीर अहीरों की शौर्य गाथा का कुशल मंचन कुमारी मिताली और श्रेयांश यादव के ग्रुप ने बखूबी निभाया। बाल जीवन ज्योति संस्था, पुरानी बस्ती की योग शिक्षिका सुनीता वर्मा के नेतृत्व में 38 च्च्स्पेशल चाइल्डज्ज् को  योग नृत्य नाटिका ने ताली बटोरी। इस अवसर पर संगठन के मुख्य सचिव  अशोक यादव ने  नन्हे मुन्ने बच्चों को नए वस्त्र वितरित किए। उसी कड़ी में  निमया सेवा जतन फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती मधु यादव ने 38 विशेष बच्चों को गर्म कपड़े देने की घोषणा की।


अन्य पोस्ट