रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 नवंबर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय,क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर ने मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया। इसमें वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण 2023-2024 में चयनित इकाइयों के स्वामी/ प्रबंधक/ लेखा विभाग को अपनी विवरणियाँ स्वयं भरने के लिए प्रशिक्षित किया गया । इस कार्यशाला का उद्घाटन उप महानिदेशक अल्ताफ हुसैन हाजी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक इकाई को आबंटित आई.डी. एवं पासवर्ड का उपयोग कर अपने उद्योग से सम्बंधित जानकारी निर्धारित समयावधि में अपलोड करें। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों को आश्वस्त किया कि इस कार्य में उन्हें किसी तरह की कठिनाइयाँ आने पर विभाग के अधिकारी उन्हें मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेंगे। सहायक निदेशक उप क्षेत्रीय बिलासपुर ऋषभ सिंह श्याम ने भी संबोधित किया ।
इस कार्यक्रम में कमलेश घोष, डायरेक्टर, महेन्द्रा इस्पात एण्ड पावर लिमिटेड सिलतरा , आकाश सुंदरानी डी.जी.एम., वंदना ग्लोबल लिमिटेड, सिलतरा एवं संजय चौहान दयाल मेघजी एण्ड कंपनी ने अपने विचार व्यक्त किये। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय के आर के श्रीवास्तव , ओ.पी. साहू, आर. एन. सोनी , एस के राणा, अनूप बा, रोशन कुमार, हेमंत बिरजे, भिरोज लेन्का , धनंजय , जीतू रजक एवं उप क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग से यासीन अली, श्रीनि ई, विजय कुमार राखोंडे ने उपस्थित इकाइयों के प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में वंदना इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, गोदावरी पावर एण्ड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, अल्ट्राटेक सिमेन्ट लिमिटेड,एस बी टी स्पिनटेक्स प्राइवेट लिमिटेड,मिशन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड,अपोलो पाइप्स लिमिटेड, अनिमेष इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, नीरज पावर प्राइवेट लिमिटेड, जायका ऑटोमोबाईल सहित विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया ।