रायपुर

दीए से दरवाजे का परदा जलने की बात पर भाईयों के बीच मारपीट
13-Nov-2024 4:28 PM
दीए से दरवाजे का परदा जलने की बात पर भाईयों के बीच मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 नवंबर।
तुलसी पूजा के दौरान घर में जल रहे दीया से दरवाजा का परदा जल जाने की बात को लेकर परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ गाली गलौज की। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों मारपीट पर आमादा हो गए। इस दौरान हाथ मुक्का और डण्डे से हमला हो गया। पुलिस ने मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। 

राजेश मारकण्डे ने अपने ही भाई के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज करई कि वे ग्राम मांढर हटवारापारा में रहता है। कल तुलसी पूजा होने के कारण घरों के बाहर दीया जल रहा था। इस बीच दरवाजा के पास रखे दीया से अमिताभ मारकण्डे के घर का परदा जल गया। इस बात को लेकर अमिताभ यहां दीया क्यों जलाते हो कहकर गाली गलौज करने लगा। जिसे मना करने पर वहीं पास पड़े डण्डे से राजेश और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। इधर अमिताभ मारकण्डे ने भी थाना जाकर भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ 296, 115-2, 351-2, 3,5 का अपराध दर्ज किया है। 

उधर कोतवाली पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। बुढ़ापारा निवासी कमल गुप्ता ने तारणी गुप्ता, कुसुम गुप्ता और खुशबू गुप्ता के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
दरअसल किरण स्विटस् के संचालक कमल गुप्ता और तारण, कुसुम और खुशबू गुप्ता के बीच मकान खाली करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसपर तारणी,कुसुम और खुशबू गुप्ता ने कमल गुप्ता के साथ   हाथापाई हो गई। महिलाओं ने किरण संचालक की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट का मामला दर्ज किया है। पूछताछ कर आरोपी पक्ष के खिलाफ आपराधदर्ज कर कार्रवाई की गई। 
 


अन्य पोस्ट