रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 नवंबर। सिविल लाइंस पुलिस ने पांच लाख की ठगी और खमतराई पुलिस ने 17लाख के अमानत में खयानत का अपराध दर्ज किया है।
कविता नगर अवंति विहार निवासी सन्नी जुमनानी(41) ने सिविल लाइंस पुलिस में मंगलवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराया । पुलिस के मुताबिक 4 दिन पहले 8 तारीख की शाम 9727630576 के कॉलर ने सन्नी के भाई को कॉल किया । कॉल पर पुनीत पारवानी की फोटो डिस्प्ले होने पर भाई ने कॉल लिफ्ट किया । इस पर अग्यात कॉलर ने उससे पांच लाख रूपए ट्रांसफर करा लिए। अग्यात ने अपनी डीपी में पुनीत की फोटो डिस्प्ले कर रखा था। सन्नी,उसके भाई और पुनीत की आपस में कल जब बात हुई तो ठगी का खुलासा हुआ। उसके बाद सन्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
उधर खमतराई पुलिस ने गुजरात के ड्राइवर पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 28 अक्टूबर को श्रीराम रोलिंग मिल यूनिट -3 से गुजरात पासिंग ट्रक ट्रेलर नंबर जीजे 12- ओटी 7776 का ड्राइवर उमर ओडेजा 24.850 टन स्टील रोलिंग मटेरियल लेकर निकला था। जो 12 नवंबर तक महाराष्ट्र के खरीदार को डिलीवरी स्थल पर सुपुर्द नहीं किया। इसकी कीमत 1370310 रूपए है। खरीदार को मटेरियल न पहुंचने की सूचना पर कंपनी के कर्मी संदीप उपाध्याय (29) ने कल शाम धारा 316-3 की रिपोर्ट दर्ज कराया।
चोरी- तेलीबांधा और आरंग से चोर दो बाइक चोरी कर गए। रविवार देर रात लभांडी शराब दुकान के पास खड़ी मनीष चेलक होंडा सीजी 04 एलवी 8096 चोरी कर ली गई। सतनामी पारा तेलीबांधा निवासी रामेश्वरी चेलक (35) ने रिपोर्ट दर्ज कराई ।इसी तरह से आरंग के जरौद निवासी बेनी राम साहू (65) की होंडा नंबर सीजी 04 केएफ 2947 गौरभाठ गांव से चोरी कर ली गई। पुलिस ने दोनो मामले दर्ज कर लिए हैं।