रायपुर
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा
12-Nov-2024 9:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 नवंबर। पेंशनभोगी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा दी जाने वाली डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सेवा के माध्यम से अथवा डाकघर की गूगल प्ले स्टोर के पोस्ट इन्फो एप के सर्विस रिक्वेस्ट सुविधा के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण-पत्र बनवा सकेगें। इसके लिए पेंशनभोगी को केवल निकटतम डाकघर या डाकिया / ग्रामीण डाक सेवक अथवा पोस्ट इन्फो एप के माध्यम से डी. एल. सी बनाने के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी। अपना आधार नंबर और पेंशन विवरण देना होगा । जी.एस.टी सहित 70/- का मामूली शुल्क लिया जाता है। प्रमाण पत्र तैयार करने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर पेंशनभोगी को उसके मोबाइल नंबर पर पुष्टिकरण एस. एम. एस प्राप्त होगा । प्रमाण पत्र को https://jeevanpramaan.gov.in/ppouser पर लॉगइन कर ऑनलाइन भी देखा जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे