रायपुर

सपेरे बनकर आए दो चोर तीन आलमारी साफ कर गए
12-Nov-2024 9:00 PM
सपेरे बनकर आए दो चोर तीन आलमारी साफ कर गए

रायपुर, 12 नवंबर। धरसीवां के कपसदा गांव में सपेरे बनकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने महिला को बेहोश कर घर से जेवर समेत 48 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पीडि़ता ने धरसीवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  प्रार्थी के मुताबिक सोमवार को सुबह 11 बजे वह घर में अकेली थी।उसका पति, देवर, ससुर सभी काम में सिलतरा गए थे।सास व देवरानी धान काटने खेत गए थे। लगभग 11:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर आए। दोनों काला शर्ट व लुंगी पहने थे। एक आदमी हाथ में साप की टोकनी रखा था।उसने बोला कि हम लोग सपेरे हैं। चावल दो।घर से चावल लाई तो चावल नही लिया।परछी में खड़ी थी। दूसरा आदमी  पास आकर मेरे चेहरे में पावडर छिडक़ दिया। फिर बेहोश होकर नीचे जमीन में गिर गई।  लगभग 12:15 बजे होश आया तो दोनों आदमी गायब थे । भीतर सास, देवरानी और मेरे कमरे का भी आलमारी का लॉक टूटा था और आलमारी में रखे चांदी के जेवर एक जोड़ी  पायल 5 तोला, हाफ करधन 3 तोला, नगद 48,000 रुपए  गायब थे। जिसे वे अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए.  इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट