रायपुर

पेरोल पर खत्म होने के बाद से फरार कैदी जुलूस के साथ जेल
12-Nov-2024 8:59 PM
पेरोल पर खत्म होने के बाद से फरार कैदी जुलूस के साथ जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 नवंबर। पैरोल में छूटे फरार बंदी राशिद अली उर्फ राजा बैझड पिता सैय्यद साबीद अली उम्र 31 साल निवासी ताज नगर संतोषी नगर

को देशी कट्टे व चाकू के साथ  टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  सिटी कोतवाली में 2017 में दर्ज  धारा 302, 201, 34 भादवि के प्रकरण में आजीवन कारावास का सजायाफ्ता है। वह  पैरोल अवधि समाप्त होने के उपरांत बंदी केन्द्रीय जेल न लौटकर फरार हो गया। धारा 262 बीएनएस के तहत  इसकी रिपोर्ट केन्द्रीय जेल के मुख्य प्रहरी ने एक माह पूर्व थाना टिकरापारा  में 5 अक्टूबर  को  दर्ज कराया था।

पुलिस ने रविवार रात 23:05 बजे रेन्बो पब्लिक स्कूल के सामने मैदान मोती नगर में राशिद को  घेरा। पुलिस को देखते ही फरार होने पुलिस के साथ झूमाझटकी की। पकडकर बंदी का तलाशी में उसके पास एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस, एवं एक बटनदार चाकू जब्त कर  धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट में  न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।  पुलिस उसका  जुलूस निकालकर कोर्ट तक ले गई।

उम्रकैद

रायपुर, 12 नवम्बर। पांच वर्ष पूर्व बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को अतिरिक्त सत्र न्यायाधिश (पॉक्सो)राकेश कुमार सोम की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दो हजार रूपए के अर्थदण्ड से दंडित किया। विशेष लोक अभियोजक विमला ताण्डी ने बताया कि घटना 3.06.2019 की हैं। मानसिक रोग से पीडि़त नाबालिग के साथ उसके पिता लगातार दुष्कर्म करता रहा।


अन्य पोस्ट