रायपुर

पुष्पहार से विदाई, आरती अक्षत से स्वागत
12-Nov-2024 4:17 PM
पुष्पहार से विदाई, आरती अक्षत से स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 नवंबर। 
रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए मतदान दल केन्द्रों को पहुंचने लगे हैं। जहां उनका आरती कर स्वागत किया गया।  सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी. रेखा रानी और जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह ने मतदान कर्मियों तो  पुष्प हार से स्वागत कर रवाना किया । उप चुनाव के लिए कल बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक  मतदान होगा। इसके लिए 266 मतदान केंद्र बनाये गए हैं ।

इससे पहले  कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह और अन्य अधिकारियों ने  सोमवार देर रात  मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने निकलें। उनके साथ निगम कमिश्नर, जिला पंचायत सीईओ उपस्थित है।कलेक्टर डॉक्टर सिंह ने  मतदान केंद्रों में  पानी, छाया, बिजली सभी सुविधा को दुरस्त करने के दिए निर्देश।

वोटिंग के लिए इनका भी इस्तेमाल: मतदान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त आई कार्ड  दिखाकर भी मतदान कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज कार्ड  के उपयोग  अनुमति दी गई है। इनमें  आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय के स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड। इनके अलावा रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया  से  नेशनल पापुलेशन रजिस्टर  के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज प्रमुख हैं। 


अन्य पोस्ट