रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 नवम्बर। छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज प्रदेश संगठन के संयोजन एवं जिला रायपुर के सानिध्य में 17 नवंबर को ग्राम फुंडहर जिला रायपुर में 23वां राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन और आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोरों पर है। घर -घर जाकर न्यौता दिया जा रहा है।
युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी बैठक गत दिनों फुंडहर में हुई। जिसमें जिले से आये पदाधिकारी व अन्य सदस्यों को आमंत्रण कार्ड -पॉम्पलेट दिया गया और कार्यक्रम की आयोजन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम के लिए रूपरेखा बनी। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने पदाधिकारियों को कई दायित्व सौंपे गए।
रायपुर जिला कार्यकारिणी सदस्य व महानगर महिला कार्यकारिणी सदस्य मीना निषाद महानगर कार्यकारिणी सदस्यों के साथ सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में आने घर -घर जाकर न्यौता दे रही हैं।