रायपुर
रायपुर में निधन साय, डेका की श्रद्धांजलि
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवंबर। 1971 युद्ध के वीर योद्धा विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्ति) का रविवार को 89 वर्ष की उम्र में रायपुर में निधन हो गया। सोमवार प्रात: 11:30 बजे महादेव शमशान घाट में उनके पार्थिव शरीर को विदाई दी जाएगी । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। विंग कमांडर ओझा भारतीय वायु सेना में सन 1956 में कमीशन हुए थे ।और 1962 ,1965 ,1971 के युद्ध में शामिल थे तथा भारतीय शांति सेवा के मिशनों में भी शामिल थे। पाकिस्तानी सेना के 90000 सैनिकों ने जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष हथियार डाले थे, उस अवसर पर विंग कमांडर एम बी ओझा उपस्थित थे तथा वे उस समर्पण के प्रत्यक्ष गवाह थे । साय और डेका ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युद्ध में भारत की विजय के साक्षी भी रहे, मॉं भारती की रक्षार्थ अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले ऐसे वीर सैनिक को शत्-शत् नमन।