रायपुर
16 के बाद बढ़ेगी ठंड
11-Nov-2024 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 नवंबर। एक पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के 70 डिग्री पूर्व में स्थित है। इसके प्रभाव से अभी नमी की मात्रा बरकरार है। 14 नवंबर को पुन: एक पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम तापमान में नमी बने रहने के कारण कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 16 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे