रायपुर
बड़ी दुर्घटना के इंतजार में
11-Nov-2024 6:25 PM
तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
यह तस्वीर अग्रसेन चौक भैंस थान क्षेत्र की है। छठ पूजा के दिन एक गाय इस बड़े खुले नाले में गिर गई थी। इसे मुसीबत में देख बेजूबान अन्य गाय- बैल घेरकर खड़े हो गए। इस उम्मीद में की गोरक्षक या आम नागरिक बाहर निकालें। हुआ भी यही कुछ युवकों के सामूहिक प्रयास से गाय बाहर निकाल ली गई । अब दिक्कत, लापरवाही की बात यह है कि यह नाली इस घटना के पहले न जाने कितने दिन महीनों से यूंही खुली पड़ी है। इलाके के पार्षद, जोन कमिश्नर, ईई, स्वच्छता निरीक्षक और निगम के अन्यानन्य अधिकारी कर्मचारियों को को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है शायद।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे