रायपुर
रायपुर, 11 नवम्बर। मां के घर बच्चों को लाने गई महिला के सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र कमरे के अंदर रखे आलमारी से सोना,चांदी के जेवर कुल 50 हजार की चोरी कर ले गया। सती साहू ने गुढिय़ारी थाना जाकर घर में हुए चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह गुढिय़ारी में रहती है। वहीं दूसरे मोहल्ले में उसकी मां का घर है। दिवाली की छुट्टी होने पर उसके बच्चे अपनी नानी के घर गए हुए थे। जिसे सती साहू घर में ताला लगाकर अपने मां के घर दुर्गा चौक गई हुई थी। आधे घंटे बाद वहां से वापस आकर देखी तो मकान में लगा ताला टूटा हुआ था। घर का दरवाजा खुला एवं अंदर आलमारी खुला हुआ था। उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र टाप्स, 3 चांदी का पायल कीमत 49000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इसकी जानकारी सती साहू ने अपने पति और मां को दी। कमरे में आलमारी खुली हुई थी। और उसमे रखे सोना,चांदी के जेवर नहीं थे। आसपास पूछताछ करने पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं हुई। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। सती साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।