रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवंबर। कल शाम-रात शहर के आसपास के इलाकों में मारपीट की घटना हुई। इसमें कबीरनगर क्षेत्र में कल शाम गार्डन घूमने गई युवती का गला दबाकर धमकी, जमीन विवाद को लेकर जीजा-साला के बीच झगड़ा, और घर में बुलाने गए महिला और उसके बेटे पर ईंट, पत्थर और डंडे से हमला हो गया।
पुलिस के मुताबिक संजना चौधरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गनपत चौक हीरापुर, कबीरनगर में रहती है। कल शाम को वह अपनी मां बहन और ट्यूशन के बच्चों को लेकर पानी टंकी के पास उड़ान गार्डन गई हुई थी। जहां पर वे बाक्ॅस पर गाना सून रहे थे। इसी दौरान वहां पर मोहल्ले का ही रहने वाला मनीष साहनी आकर मोबाइल छिनने लगा। जिसका विरोध करने पर वह गाली गलौज कर गला दबाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसे रोकने का प्रयास करने पर धक्का मुक्की कर मोबाईल छीन कर फेंक दिया। और बच्चों के साथ गाली गलौज कर मारपीट की।
इधर खरोरा इलाके के ग्राम केसला में जमीन बंटवारे की बात को लेकर जीजा-साला के बीच झगड़ा हो गया। डोमन लाल साहू, सूरी, बादल ने अपने जीजा सूरेश वर्मा के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। साथ ही घर के पास रखे उसकी गाड़ी में भी कर दी। पुलिस ने इस मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है।
सुरेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि डोमन साहू उसका साला है दोनों ग्राम केसला में रहते है। कल शाम पूर्व मे हुए बंटवारा को लेकर नाराज डोमन और उसके साथी ने जबरन गाली गलौज कर हाथ मुक्का और डंडे से हमला कर चोट पहुंचाया। घर के सामने रखे उसकी गाड़ी पर भी तोडफ़ोड़ कर दी। डोमन साहू ने सुरेश वर्मा के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ 296, 115-2, 351-2, 3,5 का अपराध दर्ज किया है।
उधर नेवरा इलाके में भी घर बुलाने की बात को लेकर महिला और उसके बेटे के साथ ईंट-पत्थर, डंडे से हमला हो गया।
कल रात 8.40 बजे आर पी यदू संजू पटेल के घर बुलाने पर श्याम नगर उसके घर के पास गया हुआ था। जहां वह अपने लडक़े साथ संजू पटेल के घर श्याम नगर तिल्दा गयी हुई थी। संजू पटेल को घर के बाहर से आवाज देने पर वह नहीं आया। तब लडक़े को बुलाने भेजने पर संजू पटेल, कल्याणी पटेल, दुर्गा पटेल, छोटू उर्फ प्रहलाद पटेल ने घर के बाहर धक्का देकर यहां क्यों आए हो कहकर जबरन गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं ईंट, लकडी का बेठ से मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 296, 115-2, 351-2,3,5 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।