रायपुर

उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ रही ठंड
10-Nov-2024 6:37 PM
उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ रही ठंड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ के मौसम में ठंडक बढ़ती जा रही है। उत्तर छत्तीसगढ़ के दो शहरों सरगुजा ,बलरामपुर, कोरिया  और जीपीएम में रात का तापमान 15-18डिग्री पर उतर चुका है। तो मध्य इलाकों में कोरबा से कांकेर तक यह 20-21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दुर्ग नांदगांव और बालोद में रात 19 डिग्री  पर गुजरी तो राजधानी में पारा 20 डिग्री पर रहा। पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई।प्रदेश में शुष्क हवाओं के आने से  मौसम शुष्क रहने की संभावना है। और प्रदेश में न्यूनतम, अधिकतम दोनों तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।


अन्य पोस्ट