रायपुर
ई रिक्शा- स्कूटी में आग लगाने वाले युवक को जेल
10-Nov-2024 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 नवंबर। पहले युवती से विवाद और फिर ई रिक्शा, स्कूटी में आग लगाने वाले युवक को मौदहापारा पुलिस ने जेल भेज दिया है । जोरापारा निवासी सावित्री रगड़े की दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाबूलाल पाटले (22)उसकी बेटी से वाद विवाद कर लड़ाई झगड़ा किया। और चाकू दिखाकर मारने की धमकी दी । उसी रात बदला लेने की नियत से सावित्री के घर के सामने खड़ी स्कूटी और ई रिक्शा में आग लगा दिया है। मौदहापारा पुलिस ने धारा- 226(च),296, 351(2) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर बाबू लाल पाटले को गिरफ्तार शनिवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे