रायपुर
रायपुर, 10 नवंबर। आरडीए के कमल विहार प्रोजेक्ट में मकान दिलाने के नाम पर एक करोड की धोखाधडी करने वाले राकेश मंडल, पुनीत सिंह परिहार को गिरफ्तार किया गया । दो माह पूर्व 14 सितंबर को अनामिका वैष्णव व अन्य ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। इसमें राकेश मंडल एवं अन्य उनके सहयोगी बीती जनवरी से कमल विहार में आरडीए से फ्लैट आबंटित(विक्रय करने के नाम पर) लगातार किस्त ले रहे थे। और मकान विक्रय प्रतिफल की राशि प्राप्त कर अनुबंध तैयार कर फरार हो गया था । इस रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 318(4), 336(3), 61(2), 3(5) भा.न्याय. संहिता के तहत अपराध दर्ज तलाश की जा रही थी। मुखबीर की सूचना पर राकेश मंडल पिता पुलिन मंडल (38) पता- नहरपारा के पास माना कैंप पुनीत सिंह परिहार (43) पता- म.नं 505 ब्लाक नंबर 22 सेक्टर 27 नया रायपुर राखी को कल गिरफ्तार कर न्यायालयीन रिमांड पर भेजा गया है।