रायपुर

महंत, ढेबर की निष्क्रियता पर बृजमोहन ने उठाए सवाल, शर्मा बोले-अपराधों में कांग्रेस के लोग क्यों?
10-Nov-2024 3:52 PM
महंत, ढेबर की निष्क्रियता पर बृजमोहन ने उठाए सवाल, शर्मा बोले-अपराधों में कांग्रेस के लोग क्यों?

 दक्षिण का दंगल 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवंबर।
रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम थम जाएगा। उसके बाद प्रत्याशी घर घर जाकर वोटर्स से संपर्क कर सकेंगे। इस बीच आज भाजपा कांग्रेस के दिग्गजों ने पत्रकार वार्ता कर एक दूसरे की खामियां गिनाईं।

भाजपा के सह चुनाव प्रभारी   शिव रतन शर्मा और सांसद, पूर्व विधायक  बृजमोहन अग्रवाल ने चर्चा की। अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ है जिसको कोई नहीं जानता और दूसरी तरफ जांचे परखे सब के परिचित उम्मीदवार के बीच मुकाबला है।कांग्रेस पार्टी यहां घूमने आती है। दक्षिण विधानसभा पयर्टन क्षेत्र में सभी का स्वागत है।
कांग्रेस को बताना चाहिए कि मेरे खिलाफ जबरदस्ती राम सुंदर दास जी को लड़ाया , फिर उन्होंने किन कारणों से कांग्रेस , छोड़ी,,??
और उस समय जो दो लोग प्रमुख रूप से चुनाव लड़वा रहे थे एक मेयर आज क्यों प्रचार में नहीं है? दूसरा नाराज है बैठ गया है। 
कांग्रेस में अंदर क्या चल रहा है सब जानते हैं।फिर थोपे हुए प्रत्याशी को दक्षिण की जनता नकार देगी ।

अग्रवाल ने कहा कि रायपुर  शांत शहर है व्यावसायिक केंद्र है यहां बलौदा बाजार की घटना नहीं चाहेगी। चुनाव के 15 दिन पहले आती है 15 दिन बाद गायब हो जाते है।जनता ने दक्षिण को भाजपा का किला बनाया है और जनता ही इस किले की रक्षा करेगी।  हर बार नया प्रत्याशी,, जिसका  चुनाव के बाद कोई पता ठिकाना नहीं होता।शिवरतन शर्मा का सवाल,, आकाश शर्मा ने पूछा रायपुर में कब से रह रहे हैं? वो अभी भी अर्जुन्दा के अभी भी वोटर है। सोनी ने मेयर के रूप में 33 जलागार, घर घर जला पूर्ति ,कैनाल रोड,गौरव पथ जैसे कई कार्य करवाया । पांच वर्ष में बघेल सरल और मेयर ढेबर बताए शर्मा ने कहा कि छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर सांसद के रूप में सोनी की सक्रियता दिखती है। बघेल, महंत और बैज बताए 5 वर्ष में ऐसा क्या किया कि वोट मांगने निकले हैं। कांग्रेस के संरक्षण मेंअपराध बढ़े हैं। अपराधों में कांग्रेस, युकां एनएसयूआई के पदाधिकारी की ही संलिप्तता क्यों रहती है। दक्षिण की 80 हजार महिलाओं को मिल रहा महतारी वंदन का लाभ ।अब भाजपा पट्टा देगी और उस पर पीएम आवास भी मंजूर करेंगे।

इस पर अजय चंद्राकर ने यह कहते हुए गंभीर टिप्पणी की कि प्रमोद दुबे को बीजेपी की टीम का हिस्सा बताते हुए नेट बॉलर करार दिया। कहा-कुछ नहीं बोलूंगा।
चंद्राकर ने कहा-कांग्रेस को अपराध एनकाउटर और नक्सलवाद पर बोलने का अधिकार नहीं है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी पर चंद्राकर ने नसीहत दी कि प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने से पहले अपना कद देख लें यह भी देख लें कि कपड़े कितने साफ हैं। 

भाजपा, बृजमोहन  डरे हुए-बैज 
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने दक्षिण में भाजपा और बृजमोहन अग्रवाल डरे हुए हैं। इनके आरोपों पर बैज ने कहा कि महंत रामसुंदर दास आज भी पार्टी में हैं।एजाज ढेबर चुनाव कार्य कर रहे हैं। और आकाश शर्मा के लिए काम कर रहे हैं। सीएम साय के कल दक्षिण में रोड शो पर बैज ने कहा कि असली शो तो जनता 13 तारीख को दिखाएगी। गिनाने के लिए भाजपा के पास  विकास कार्य नहीं हैं। सीएम खुद नहीं चाहते उपचुनाव जीते।  पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी है। दुबे ने कहा कि आल राउंडर अजय चंद्राकर पार्टी में 12 वें नंबर पर हैं। भाजपा नेता बातों को समझ चुके हैं कि वे अनुकंपा प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं। 


अन्य पोस्ट