रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवंबर। नए एटीएम कार्ड को एक्टिवेट करने ओटीपी नंबर पूछकर ठगों ने वृद्धा के एकाउंट से 3.41 लाख रूपए पार कर दिए।
यह ठगी छ माह पहले हुई। जिसकी रिपोर्ट कल कराई गई है। पामग्रो मारुति रेसीडेंसी अमलीडीह निवासी श्रीमती निशा कांति सालनी (69) को 15 अप्रैल की आधी रात एक फोन कॉल आया। 7439123826 के कॉलर ने निशाकांति से कहा कि आपको नया एटीएम कार्ड जारी हुआ है और उसे एक्टिवेट करना है । आपको एक ओटीपी आएगा ,नंबर बताने पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा। वृद्धा ने ओटीपी आने पर उस अग्यात व्यक्ति को बताया। और उसने निशा कांति के एकाउंट से दे बार में 3.41 लाख रूपए विथड्रा कर लिए । कल इस ठगी की भनक लगने पर निशा कांति ने देर रात न्यू राजेन्द्र नगर थाने में 420 का अपराध दर्ज कराया।
बाईक चोरी
लक्ष्मी नगर टिकरापारा निवासी हसन जांहगीर (35) की बाइक रवि भवन के पीछे की गली से अज्ञात चोर ले भागे सीजी 04 एलएक्स 1902 नंबर की बाइक 23 अक्टूबर को शाम चोरी हो गई। गोलबाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।