रायपुर
युवती की लाश मिली, आज होगा पोस्ट मार्टम
10-Nov-2024 3:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 नवंबर। शनिवार को कलर्स मॉल पचपेड़ी नाका के पास एक निर्मार्णाधीन काम्पलेक्स में एक युवती की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। यह लाश 25 वर्षीय युवती की है। न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया है। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का कारण आत्महत्या है या हत्या। हाल के दिनों में कोई गुमशुदगी के मामले भी दर्ज नहीं है। पुलिस मृतका के हुलिया आदि से पहचान का प्रयास कर रही है। शव की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पहचाना नहीं जा पा रहा है। युवती की मौत के पीछे के कारणों को लेकर कई चर्चाएं हैं। निर्माण स्थल पर कार्य करने वाले मजदूूर भी किसी तरह की जानकारी नहीं दे रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे