रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 नवंबर। आगामी पूर्णिमा के दिन गुरुनानक देव के 555वें प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर गुरुवार को सुबह सिख समाज ने रविनगर गुरूद्वारे से प्रभातफेरी निकाली। जो आरएसएस के प्रांत कार्यालय जागृति मंडल पहुंची। जहां संघ के स्वयंसेवकों ने बाबा नानक की पालकी साहब में पुष्प अर्पित किए और आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा का स्वागत करनेवालों में संघ के प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा भी शामिल रहे?
प्रभात फेरी के अवसर पर सह प्रचारक नारायण नामेदव द्वारा प्रस्तुत गीत- पीता वारया ते लाल चारो वारे ओ हिंदू तेरी शानज्.गीत ने लोगों को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ, प्रांतकार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन, प्रांत प्रचारक अभयराम वर्मा, सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय तिवारी, महानगर संघचालक घनश्याम बिड़ला, सज्जन सिंह, जागीर सिंह, कुलविंदर सिंह तथा ज्ञानी सिंह समेत बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता व समाजसेवी उपस्थित रहे।